Up Board Hindi Paper 2025 : उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश 10वीं तथा 12वीं के बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। 24 फरवरी को दोनों ही कक्षाओं की हिंदी विषय की परीक्षा कराई जाएगी। इस दिन विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड हिंदी पेपर 2025 किस प्रकार से मिलेगा यहां उसको नमूना प्रारूप डाउनलोड कर परीक्षा से पहले हल करने का अभ्यास कर सकते हैं।
हाई स्कूल के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा प्रथम पाली में कराई जाएगी। तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा। विद्यार्थियों के अभ्यास करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश में अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 24 फरवरी को आने वाले हिंदी प्रश्न पत्र का नमूना प्रारूप पीडीएफ जारी किया है। जिसे डाउनलोड करने की लिंक यहां दी जा रही है।
कक्षा दसवीं की लिखित परीक्षा 70 अंकों के लिए कराई जाती है, जिसमें पास होने के लिए 70 में से कम से कम 23 अंक प्राप्त करना होता है। जबकि कक्षा 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा 100 अंकों की कराई जाती है। 100 अंकों की परीक्षा पास होने के लिए किसी भी विद्यार्थी को कम से कम 33 अंक प्राप्त करना होगा। हिंदी विषय में बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के लिए परीक्षा से पहले यहां दिए जा रहे हिंदी के मॉडल पेपर को आवश्यक सॉल्व कर लें।
Up Board Hindi Paper 2025 : Overview
Exam Name | Up Board Exam |
Academic Year | 2025 |
Class | 10th 12th |
Article Type | Model Paper |
Subject | Hindi |
Exam Date | 24 February 2025 |
Official Website | upmsp.edu.in |
Up Board Hindi Paper 2025
24 फरवरी 2025 को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं तथा 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 8000 से अधिक परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा। हाई स्कूल की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8:30 से कराई जाएगी तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में होने वाली है। हिंदी विषय का प्रश्न पत्र इस बार कैसा होगा, इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हिंदी पेपर 2025 के माध्यम से सार्वजनिक कर दी है।

दरअसल बोर्ड ने विद्यार्थियों के अभ्यास करने हेतु सभी विषयों के मॉडल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर pdf प्रारूप में जारी कर दिए हैं। इसी संदर्भ में हम आपको यहां कक्षा 10वीं तथा 12वीं के हिंदी विषय का प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहे हैं। सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी विषय का प्रश्न पत्र डाउनलोड कर परीक्षा से पहले इसमें उपलब्ध सभी प्रश्नों को हल कर लेना चाहिए। इसी पैटर्न पर इस बार के प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन की तरफ से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा पैटर्न में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।इसलिए विद्यार्थी हिंदी विषय की तैयारी करने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र में हल कर सकते हैं। तथा इस वर्ष के लेटेस्ट पैटर्न पर आधारित अलग-अलग मॉडल पेपर भी अभ्यास में ला सकते हैं। आगे लिंक से हिंदी पेपर का पीडीएफ डाउनलोड करें।
UPMSP Class 10th 12th Hindi Paper 2025
24 फरवरी को होने वाली हिंदी विषय की परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं 12वीं का हिंदी प्रश्न पत्र तैयार कर सभी जिलों में पहुंचाया जा रहा है। ओरिजिनल प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के अंतर्गत रखे जाएंगे। प्रश्न पत्र किस प्रकार का रहने वाला है, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व में जारी किए गए मॉडल पेपर डाउनलोड प्रश्न पत्र की समीक्षा कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ दिनों का समय बचा है। ऐसे में हिंदी विषय में अधिक से अधिक काम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को बेहतर रणनीति के साथ सभी टॉपिक का अध्ययन करना है। कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को रस, छंद, अलंकार, लेटर, निबंध जैसे छोटे-छोटे टॉपिक बेहतर तरीके से याद कर लेनी चाहिए। साथ ही खंडकाव्य, श्लोक व जीवन परिचय तथा साहित्यिक परिचय पर भी ध्यान देना चाहिए।
Step To Download Up Board Hindi Paper 2025
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं तथा 12वीं के हिंदी विषय का प्रतिदर्श प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे पूरी प्रक्रिया बताई जा रही है। हालांकि इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए विद्यार्थी हाई स्कूल अथवा इंटरमीडिएट के किसी भी विषय का प्रश्न पत्र पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in ओपन करें।
- होम पेज पर मॉडल पेपर का विकल्प मिलेगा।
- मॉडल पेपर 2024 25 लिंक पर क्लिक करें।
- मॉडल पेपर का नया वेब पेज खुल जाएगा।
- कक्षा दसवीं अथवा 12वीं क्षेत्र में जाएं।
- हिंदी विषय के सामने उपलब्ध डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
- इस प्रकार यूपी बोर्ड हिंदी पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कक्षा 10वीं 12वीं के हिंदी विषय के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने की सीधी लिंक यहां तालिका के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। कक्षा दसवीं तथा 12वीं के सभी प्रकार की हिंदी विषय का ओरिजिनल प्रश्न पत्र दिया गया है। चूंकि यह प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा जारी किए गए हैं, इसलिए सभी विद्यार्थियों को डाउनलोड कर हल करना आवश्यक हो जाता है।
Class 10th Hindi Paper | PDF Download |
Class 12th Hindi Paper | PDF Download |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – (FAQ’s)
यूपी बोर्ड हिंदी पेपर 2025 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड हिंदी पेपर 2025 माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड करें।
यूपी बोर्ड हिंदी की परीक्षा कब होगी?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं हिंदी की परीक्षा 24 फरवरी 2025 को कराई जाएगी।
नमस्कार, मेरा नाम सुचित है। वर्तमान में मैं एक ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर हूँ। मुझे इस क्षेत्र में 2 साल से अधिक का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट “upmspupboard.com” पर up board exam, up board time table, up board model paper, up board roll number, up board admit card और अन्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाईस्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन) की खबरों से संबंधित लेख प्रकाशित करता हूँ।